
KUSHBHAWANPUR कुशभवनपुर
हमारा स्वाभिमान
About
kushbhawanpur(sultanpur)
कुशभवनपुर को भगवान श्री राम के पुत्र कुश ने बसाया था जिसे खिलजी शासको ने बदल कर दिया सुल्तानपुर नाम
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)का एक जिला सुल्तानपुर (Sultanpur) है. उत्तर प्रदेश की पहचान में सुल्तानपुर जिला धार्मिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है. सुल्तानपुर का इतिहास पौराणिक है. इसको लेकर कहा जाता है कि वैदिक काल में यह महर्षि वाल्मीकि, दुर्वासा ऋषि जैसे मुनियों की तपोस्थली रहा था. तो वहीं इसका नाम भी प्राचीन समय में कुशभवनपुर था. कहा जाता है कि इस शहर को भगवान श्री राम (Lord Ram) के पुत्र कुश से बनाया था. जिसके आधार पर इसका नाम कुशभवनपुर पड़ा, लेकिन मुगलकाल में इसका नाम बदल कर सुल्तानपुर हो गया.
सुल्तानपुर जिले का पौराणिक महत्व है. यहां गोमती किनारे सीता कुंड स्थित है. मान्यता है कि वनवास जाते समय श्री राम ने इस कुंड में स्नान किया था
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद को भगवान श्रीराम के पुत्र कुश द्वारा बसाया गया था. इसीलिए इसको कुशभवनपुर नाम से जाना जाता है. बाद में यह नाम बदलकर सुल्तानपुर हो गया. यहां की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गोमती नदी के तट पर सीता कुंड स्थित है. यहां भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के दौरान स्नान किया था. इसी वजह से चैत्र और कार्तिक मास में यहां पर स्नान और मेले का आयोजन किया जाता है. मध्यकाल में खिलजी वंश के शासकों ने यहां के राजा नंद कुंवर भर को पराजित करके यहां के वैश्य राजपूतों को सुल्तान की उपाधि दी. इसी सुल्तान की उपाधि के चलते ही इस नगर को सुल्तानपुर कहा जाने लगा.
जनपद के दर्शनीय स्थल
जनपद के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के रूप में विक्टोरिया मंजिल, पर्यावरण पार्क, अमाहट पार्क, परिजात वृक्ष, बिजेथुआ महावीर मंदिर, कोइरीपुर, लोहरामऊ का मां भवानी मंदिर है. ,आवास विकास, वहीं यहां सीता कुंड स्थित है. गोमती किनारे सीताकुंड को लेकर पौराणिक मान्यता है. जिसके अनुसार सीता जी यहीं पर वन गमन के दौरान ठहरी थी. इसी वजह से इस कुंड को सीताकुंड घाट कहा गया. वहीं अघोर बाबा पीठ भी सुल्तानुपर का प्रमुख धार्मिक स्थल है. यह सत्य नाथ मठ जो कादीपुर से चांदा मार्ग पर स्थित है. यह स्थान अघोर परंपरा के प्रथम नाथ ब्रह्मा के अवतार बाबा सत्य नाथ की साधना और समाधि स्थल है. इस पीठ का 5000 साल पुराना इतिहास है.
kushbhawanpur_
बारिश में अपना कुशभवनपुर ❤️❤️❤️
ये है हमारा कुशभवनपुर ❤
सुकून, प्यार और एहसास है हमारा कुशभवनपुर। ❤
.
👉 visit – kushbhawanpur
https://youtube.com/@kushbhawanpur_?si=-RXe5Rg0QbsJuwIW
.
स्वागत है आपका अपने पेज @kushbhawanpur पर।
इस पेज पर आपको कुशभवनपुर के हर वो रंग दिखाने की कोशिश की गई है जो कुशभवनपुर में देखे सुने व खाए जाते हैं।
.
👉सुबह की दही जलेबी से लेकर शाम की चाट तक।
👉सब्ज़ी मंडी से लेकर चौक घंटाघर की चहल पहल तक।
👉डाकखाना चौराहे से लेकर शाहगंज और बाधमंडी चौराहे पर लगने वाली जाम तक।
👉पर्यावरण पार्क से लेकर सीताकुंङ घाट तक।
👉अमहट, पयागीपुर से लेकर बसअड्डा गोलाघाट की शांति तक।
👉हम आपको पूरे कुशभवनपुर की सैर कराएंगे। और आपको कुशभवनपुर का कोना कोना दिखाएंगे।
.
हमसे जुड़े रहिए हमको सपोर्ट करते रहिए हमे फाॅलो करिए ताकि सारी जानकारी आप तक पहुंच सके।
Youtub https://youtube.com/@kushbhawanpur_?si=-RXe5Rg0QbsJuwIW
Instagram https://instagram.com/kushbhawanpur_44up?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==
Facebook https://www.facebook.com/profile.php?id=100091964406959&mibextid=nW3QTL

• • •